फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में तीन नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
फोटो-5- शहर के रामपुरी धुसमैदान के पास एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद हाटस्पाट स्थल में व्यवस? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में एक शिक्षक व दो प्रवासी मजदूरों की कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब 19 पॉजिटिव केस हो गए। इसमें एक प्रवासी की मौत हो गई जबकि आठ की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव होने पर घर वापसी हो गई है। जिले में कुल दस एक्टिव केस हैं। तीनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों को बांदा भेजा है। गुरुवार को जनपद के 43 लोगों की रिपोर्ट आई। जिसमें तीन पॉजिटिव रिपोर्ट आईं। इसके साथ ही 131 नए लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी होते ही जिला प्रशासन की टीम ने प्रभावितों को एंबुलेंस से बांदा मेडिकल कालेज भेजा। इनमें से एक मुख्यालय के वार्ड नंबर 21 के शिक्षक हैं जबकि दूसरा बैहार और तीसरा बरद्वारा गांव का प्रवासी श्रमिक है। प्रशासन की टीम ने मुख्यालय में शिक्षक के घर व मोहल्ले को सैनिटाइज कराया और उनके छह परिजनों को जांच के लिए क्वारंटी किया गया है। शिक्षक की पत्नी व बच्चे एक माह पूर्व मायके चले गए थे। प्रवासियों में बरद्वारा व बैहार गांव में एक-एक पॉजिटिव रिपोर्ट आने से गांव में दहशत का माहौल है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि अब तक जिले में कुल 1270 सैंपल जांच को भेजे गए हैं जिसमें 1066 की रिपोर्ट आ चुकी है। इन रिपोर्ट में 19 पॉजिटिव केस हैं। उन्होेंने बताया कि फिलहाल एक की मौत व 8 की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव होने पर अब एक्टिव कोरोना केस जिले में 10 हैं। टेलीमेडिसिन प्रणाली से बृहस्पतिवार को 64 लोगों को दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें