फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 15 दिन से बिजली गुल, पानी के लिए भटक रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खण्डेहा के अर्जुनपुर, अहिरनपुर और कैलाशपुर गांवों में 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है। परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को एसडीएम रामऋषि रमन को ज्ञापन सौंपकर जल्द समस्या समाधान की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगातार बिजली बाधित रहने से ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। इससे पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गांवों में पानी के लिए लोगों को दूर-दूर तक भटकना पड़ रहा है। अर्जुनपुर मजरे में तीन हैंडपंप खराब पड़े हैं। मंदिर के पास लगा एक हैंडपंप पिछले दो वर्षों से खराब है, लेकिन अब तक उसकी मरम्मत नहीं कराई गई। वहीं हर घर नल योजना से बिछाई गई पाइपलाइन पर भी करीब एक वर्ष से काम बंद पड़ा है।

वहीं विद्युत निगम के एसडीओ ललित कुमार ने भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर कोमल यादव, पट्टू विश्वकर्मा, बाबूलाल पाल, राजकुमार विश्वकर्मा, शिवलाल, बलवीर, श्यामसुंदर, राजा पाल, संजय कुमार, रामबली, रामदयाल, संदीप, दयालाल और सोनू समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें