फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। महाशिवरात्रि, फाल्गुन अमावस्या को लेकर अधिकारियों के साथ महंतों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम शुभ्रांत शुक्ला ने कहा कि जिन विभागों को जिम्मेदारी दी जाती है वे मेला शुरू होने के पहले ही काम पूरा कर लें। ताकि मेला के दौरान कोई समस्या न हो। मठ मंदिरों के संतों-महंतों से कहा कि मेला की व्यवस्था में जो भी समस्या होगी, उसका निस्तारण कराएंगे। अमावस्या मेला को भव्य तरीके से संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन शोभा यात्रा के दौरान मार्गों की सफाई व्यवस्था तथा ट्रैफि क व्यवस्था के साथ पुलिस बल तैनात किया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य कराएं। अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए कि विद्युत तार, पोल को ठीक कराएं। अंडरग्राउंड केबल का कार्य चल रहा है उसको तत्काल पूर्ण करा लिया जाए। भरतकूप मंदिर समेत शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। बैठक में दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास , मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें