मानिकपुर। कस्बे की एक अंग्रेजी शराब की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 20 हजार हजार रुपये की शराब व लगभग दस हजार रुपये नगदी पार कर दी। शनिवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन जैसे ही ताला खोलने का प्रयास किया तो ताला टूटा देख होश उड़ गए। आसपास के लोगाें को बुलाकर मामले की जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और अंदर दुकान जाकर देखा तो शराब व नगदी गायब मिली। कस्बे में अंग्रेजी शराब के ठेकेदार राधेचरण गुप्ता की दुकान के सेल्समैन सुरेश पटेल ने बताया कि अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर बीस हजार रुपये की शराब और कैश काउंटर में रखे लगभग दस हजार रुपये नगद पार कर दिए हैं। थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने बताया जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा। (संवाद)