फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी संघ ने दिया धरना

विज्ञापन
फोटो- - 8- निजीकरण के विरोध में धरने पर बैठे विद्युत विभाग के कर्मियों को संबोधित करते विद्युत संघर? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। निजीकरण के विरोध में उप्र बिजली कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने मंगलवार को पटेल तिराहे के पास स्थित विद्युत विभाग के अधिशाषी अभिंयता कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरने के बाद 15 सूत्री मांग पत्र अधिशाषी अभियंता हाकिम सिंह को सौपा गया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष चंद्रभान पांडेय ने कहा कि सातवें वेतन का एरियर तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पारिवारिक पेंशन, एरियर अभी तक नहीं मिला।
कार्यवाहक अध्यक्ष रामआसरे ने कहा कि संविदा कर्मी कार्य के दौरान दुर्घटना से अपंग हो जाते हैं। ऐसे में ईपीएफ मद या निविदा से पेंशन उपलब्ध कराई जाए। खंडीय मंत्री शिवकुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी एकजुट रहें। 14 जनवरी 2020 के बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए। राजापुर के खंडीय अध्यक्ष वकीलराम ने कहा कि कर्मचारियों को पूर्व की भांति 9, 14, 19 वर्ष के बाद पदोन्नति कर समयबद्ध वेतनमान मिले। इस मौके पर मंडल मंत्री उमतलाल, आनन्द कुमार, बृजेश कुमार, लक्ष्मी पाल, प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें