फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर सात लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। सदर ब्लाक क्षेत्र के टिटिहरा गांव में प्रधान पद के लिए हुए मतदान के बाद दो प्रत्याशी व उनके समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों से ही अभद्रता शुरू कर दी। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के सात आरोपियों को पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टिटिरहा गांव में मंगलवार की शाम को प्रधान पद के दो प्रत्याशी अपने परिजनों व समर्थकों के साथ आपस में चर्चा कर रहे थे। दोनों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया। इसी को लेकर तीखी बहस और गालीगलौज होने लगी। कुछ ग्रामीणों की सूचना पर एसएसआई कृपा नंदन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाया। पर उन लोागों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर दी। दोनों पक्ष के लोग मौके से भागने लगे। तब पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर सत्येंद्र सिंह, भरत सिंह, भागवत सिंह , राहुल शुक्ला, कल्लू गर्ग, राजा सिंह, अमनीष कुमार शुक्ला निवासीगण टिटिहरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय उपाध्याय ने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें