फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर दिखें तो दर्ज हो मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अभियोजन एवं कानून व्यवस्था संबंधित को लेकर शनिवार को एसपी कार्यालय के राघव सभागार में बैठक हुई। इसमें डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखे। ओवरलोड वाहनों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करें। अवैध खनन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही के कारण कई मामले गंभीर रूप धारण कर लेते हैं। जो लोग जिला बदर किए गए हैं उन्हें जनपद के बाहर का रास्ता सख्ती से दिखाया जाए। यदि जनपद में मिले तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। एसपी ने कहा कि बैठकों में विभिन्न बिंदुओं की प्रगति पर निर्देश दिए जाते हैं पर प्रगति नहीं हो रही है। बैठक में एडीएम जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार राय आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें