फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन रात में पूरी हुई मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना तीसरे दिन मंगलवार की रात को पूरी हुई। प्रधान से लेकर जिला पंचायत सदस्य पद के सही परिणाम जानने को लोग दिनभर परेशान रहे। उधर, ऑनलाइन परिणाम फीडिंग में गलती और देरी करने पर डीएम नाराज हुए। मतगणना केंद्रों में पहुंचे डीएम ने इस काम में लगे कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की मतगणना दो मई रविवार को शुरू हुई थी। पहले दिन बेहद धीमी से चली। इसके बाद सोमवार को तेजी आई और अधिकांश प्रधान व बीडीसी पद के प्रत्याशियों के परिणाम घोषित हो गए। जिले में कुल 331 ग्राम प्रधान, 431 बीडीसी और 17 जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान हुआ था। जबकि 1024 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए भी मतदान था। चुनाव आयोग द्वारा सभी परिणामों को ऑनलाइन फीडिंग करने के निर्देश थे। पर कर्मचारियों की हीलाहवाली से ऑनलाइन में सही व समय से परिणाम नहीं मिल पा रहे थे। कुछ स्थानों पर मतगणना जारी होने पर डीएम व एसपी मतगणना स्थल पहुंचे। चित्रकूट के सीआईसी में चल रही मतगणना स्थल पर ऑनलाइन फीडिंग कर रहे कर्मचारियों को फटकार लगाई। मानिकपुर व रामनगर के कर्मचारियों ने बताया कि नेटवर्क की समस्या रही। मंगलवार की देर रात तक मतगणना स्थल पर कर्मचारी मौजूद रहे। कुछ जिला पंचायत सदस्यों की सीट के परिणाम को लेकर ऊहापोह बना रहा। खासकर सरधुआ व रैपुरा के परिणाम घोषित करने में देरी की गई। यहां चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने बताया कि वैध अवैध मतपत्रों की सही गिनती और जोड़ सही न होने पर देरी होती चल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें