चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के चौरा गांव में लगातार चौथी बार देवकी यादव प्रधान पद पर जीतने मेें कामयाब हुई है। उनके पति मुन्ना यादव किसी मामले में जेल में है। प्रधान पद पर चुनी गई देवकी यादव ने बताया कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा के साथ विकास कार्य को प्राथमिकता दी है। जिसके चलते चुनाव में कामयाबी मिली है। पुलिस ने पति को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजा है। (संवाद)