फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ लेंगे अस्वीकृत मतपत्रों का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की 2 मई को होने वाली मतगणना के लिए डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की मौजूदगी में आरओ, एआरओ का प्रशिक्षण चित्रकूट इंटर कालेज कर्वी में हुआ। उन्हाेंने कहा कि मतगणना के समय मतगणना अभिकर्ता कक्ष के बाहर जाने की अनुमति नहीं है। एक बार प्रवेश मिलने के बाद मतगणना परिणाम घोषित होने के बाद ही कोई बाहर जाएगा। मतगणना स्थल पर किसी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति अथवा उसके अंगरक्षक को शस्त्र के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। चारों पदों की मतगणना एक साथ कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने आरओ, एआरओ को निर्देश दिए की मतगणना की बुकलेट प्राप्त कराई गई है उसे विधिवत अध्ययन कर मतगणना का कार्य सफलता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराएं। बूथवार परिणामों की फीडिंग कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से अवश्य कराई जाएं। मतगणना टेबल पर एक समय में उम्मीदवार या उसका मतगणना अभिकर्ता या निर्वाचन अभिकर्ता में से एक ही उपस्थित रहेगा। पहही शिफ्ट में नियुक्त कर्मी को प्रात: 8 से रात 8 बजे तक एवं दूसरी में कार्मिकों को रात 8 से सुबह 8 बजे तक मतगणना की समाप्ति तक मतगणना करेंगे। कहा कि क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्य के मतपत्रों को उलट कर उसके पीछे अंकित सुबह तक सील में वार्ड के क्रमांक को देखकर प्रत्याशी वार छंटनी कर 50-50 मतो की गड्डियां बनाई जाए। यदि मतदेय स्थल पर एक से अधिक क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सदस्य वार्ड का निर्वाचन हुआ है तो ऐसे मतदेय स्थलों की पेटी में प्राप्त मतपत्रों को उलट कर उसके पीछे सुभेदक शील में वार्ड क्त्रस्मांक को देखकर छंटनी कर ली जाए। कहा कि अंतिम गड्डी 50 मतों से कम की हो सकती है, उसमें मतों की संख्या लिखकर स्लिप लगाएं। उसे क्षेत्र पंचायत, सदस्य जिला पंचायत के मतपत्रों को अलग-अलग मंडल में रखा जाए। कहा की गड्डियां बांधते समय ध्यान रखा जाए कि कोई मतपत्र निम्न आधारों में से किसी भी आधार पर निरस्त करने योग्य तो नहीं है। इसका निर्णय आरओ लेंगे। प्रशिक्षण में सीडीओ अमित आसेरी, एडीएम जीपी सिंह, एडीएम नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, उपनिदेशक कृषि टीपी शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें