चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने बताया कि पंचायत चुनाव के 48घंटे पहले की आरटीपीसीआर अथवा रैपिड एंटीजन टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अथवा कोविड 19 वैक्सीनेशन कोर्स पूरा करने की रिपोर्ट के बाद ही मतगणना केंद्र में प्रवेश मिलेगा।
मतगणना के दिन पल्स आक्सीमीटर से टेस्ट/थर्मामीटर से टेस्ट में स्वास्थ मिलने पर मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति दी जाएगी। मतपेटिकाओं का भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। टेबल में मतगणना के समय दूरी बनाये रखने की व्यवस्था होगी। विजय जुलूस पर प्रतिबंध रहेगा। (संवाद)