फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतपेटियां पहुंची कैमरों की नजर में

विज्ञापन
फोटो- 4- शहर के स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी से रखी जा रही निगाह। संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के बाद मतपेटियां शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में बने स्टांगरूम के तीन कमरों में अलग-अलग रखी गई। सुरक्षा के लिए एक दरोगा समेत 5 पुलिसकर्मियों तैनात है। साथ ही सीसी कैमरे भी स्ट्रांग रूम में लगाए गए है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद, प्रधान पद, बीडीसी व सदस्य पद के लिए 19 अप्रैल यानी मतदान हुआ था। इसके लिए मतपेटियां शहर के चित्रकूट इंटर कालेज में रखी गई है। बताया गया कि अंतिम मतपेटी सोमवार की देर रात 11 बजे आई थी। गाड़ी खराब होने के कारण विलंब हुआ था। कॉलेज में कुल 310 मतपेटियां हैं। इसी प्रकार मऊ में पुरुषोत्तम इंटर कालेज में 218 , पहाड़ी में पालेश्वर नाथ इंटर कालेज 245 , मानिकपुर में पकौआ देवी इंटर कालेज में 233 , रामनगर में सीपी गौतम महाविद्यालय में 181 मतपेटी रखी गई हैं।
----
दिग्गज प्रत्याशियों के छूटा पसीना
पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने शांत होकर मतदान किया है। जिसके चलते कई दिग्गज प्रत्याशियों के पसीना छूट रहा है। उनको अपने ऊपर विश्वास नहीं हो रहा है कि बाजी किसके हाथ में चली जाएगी। कहा जा रहा कि इस बार निर्दलीय प्रत्याशी भी कमाल दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जहां भाजपा, कांग्रेस, बसपा सहित कई अन्य पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में खडे़ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें