फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने अच्छे इलाज के लिए पत्र लिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर तहसील क्षेत्र के सेमरदहा गांव निवासी होमगार्ड कोरोना ग्रसित है और उसका खोह स्थित कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उसके परिजनों ने होमगार्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा कि दो राउंड के चुनाव ड्यूटी करने के बाद तीसरे चरण में उसकी हालत खराब हो गई है। इसलिए उसका किसी अच्छे अस्पताल में इलाज कराया जाए।
विज्ञापन

होमगार्ड रामबिहारी पांडेय के परिजनों ने उच्चाधिकारियों को लिखे पत्र में बताया कि उसने प्रथम चरण में महोबा, दूसरे चरण में चित्रकूट व तीसरे चरण में हमीरपुर में ड्यूटी की। कोरोना ग्रसित होने पर उसे खोह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पर स्थिति सही नहीं है ऐसे में उच्चाधिकारी उसे किसी बड़े अस्पताल में रेफर कराकर सही इलाज कराए तो जीवन बच सकता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें