फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के एक लाख से अधिक किसानों के खाते में भेजी गई धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की वर्ष 2021-22 की प्रथम किस्त व अबतक 8 वीं किस्त के रूप में किसानों को डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में अवमुक्त की गयी है। जिसमें चित्रकूट जिले में एक लाख 45 हजार 288 किसानों के खातों में दो हजार रुपये की दर से किसानों के खातों में भेजी गयी है। जो जिले के 29 करोड़ दो लाख छिहत्तर हजार रुपया) की धनराशि होती है।
विज्ञापन

यह जानकारी उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने दी। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि चित्रकूट जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत पोर्टल पर फीड डाटा एक लाख 96 हजार 251 कृषक है। जिसमें से एक लाख 66 हजार 738 पात्र कृषक है। जिसमें भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय द्वारा एक लाख 45 हजार 288 किसानों के खातों में 2000 रुपये की दर से किसानों के खातों में (29 करोड़ दो लाख छिहत्तर हजार रूपया) की धनराशि भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें