चित्रकूट। जिले में जांच रिपोर्ट में कोरोना से 34 नये संक्रमित मिले हैं। तीन लोगों की मौत हो गई है। 95 मरीज स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे हैं। अब मृतकों की संख्या 67 हो गई है। एक्टिव केस 837 हैं।
जिले मेें स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार छठवें दिन भी बढ़ रही है। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। शुक्रवार को मिले पाजिटिव मरीजों में दो मरीज राजकीय बाल सुधार गृह के हैं अन्य सभी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा क्षेत्र के तीन मरीजों की मौत हुई है। जिसमें एक मौत बांदा व एक प्रयागराज में हुई। मुख्यालय के जिला अस्पताल समेत शहरी पीएचसी और नगर पालिका के पास स्कूल में जांच की गई। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि सभी जगह मिलाकर कुल 1307 लोगों की जांच हुई है जिसमें 34 नये पाजिटिव मरीज मिले हैं।