एक सैकड़ा गांवों में आठ घंटे अंधेरा
वनकट के पास टूटा था हाईटेंशन का तार, ग्रामीणों में नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट/मानिकपुर। शहर के सीमा से लगे वनकट गांव के निकट हाईटेंशन का तार टूटने से एक सैकड़ा गांव की बिजली गुल हो गई। आठ घंटे बाद बिजली विभाग ने तार जोड़कर सप्लाई शुरू कराई। वहीं मारकुंडी क्षेत्र में कई दिनों से रात को आपूर्ति बाधित होने पर लोगोें में आक्रोश है।
शनिवार की रात को पावर हाउस में लगी 11 केवीए की तार अचानक टूट गई। जिससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। जिसमेें मानिकपुर, भरतकूप, राजापुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे बिजली की आपूर्ति बंद रहती है। लोगों को सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। इस संबंध में बिजली विभाग के एसई पीके मित्तल ने बताया कि तकनीकी खराबी होने से समस्या आ जाती है। तेज हवा चलने से कुछ जगह तार टूट गई थी। लॉकडाउन में भी कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। दोपहर बाद खराबी को दूर कर दिया गया है।