चित्रकूट। लॉकडाउन में व्यापारी, समाजसेवी अधिकारी गरीबों की सेवा के साथ मवेशियों को भी भोजन करा रहे है। जंगलों मेें स्थित गांवों में भी जाकर अनाज बांट रहे हैं। परिक्रमा मार्ग पर खनिज अधिकारी के साथ कई क्रशर मालिक व समाजसेवी ने बंदरों को चने, टमाटर व खीरा खिलाया।
शंकर बाजार निवासी विष्णु कांत पांडेय, विनीत पयासी, शिवशंकर, जितेंद्र, अजय दीक्षित ने गरीबों के घर जाकर सामग्री बांटी। शिवरामपुर के घनश्याम पटेल ने कई स्थानों पर भोजन के पैकेट बांटे। परिक्रमा मार्ग पर छोटे दुकानदारों को अनाज व खाने की सामग्री जिला खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने वितरित किया। परिक्रमा मार्ग में बंदरों को फल वितरित किए गए। राकेश केशरवानी, अरविंद मिश्रा, अश्वनी अवस्थी, अभिषेक अवस्थी का सहयोग रहा। क्रसर उद्योग की तरफ से भी कई स्थानों पर सामग्री बांटी गई। जिसमें रावेंद्र गौतम, धरमेंद्र कुमार, सोनु कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे। गहोई समाज की 21 परिवारों को एक माह के लिए राशन सामग्री बांटी गई। जिसमें गोहाई समाज के अध्यक्ष गोविंद पहारिया, कार्यकारणी अध्यक्ष गुलाब गुप्ता सहित विजय पिपरसानिया, हरदेव, राजकिशोर आदि ने सहयोग किया। धर्मनगरी के साधु संत भी सहयोग कर रहे है। कामदगिरी प्रमुख द्वार के संत मदनदास, दिगंबर अखाड़ा के महंत दिव्यजीवन दास आदि के सहयोग से खाद्य सामग्री बांटी जा रही है। शहर में भाजपा नेता रामबाबू गुप्ता ने कई स्थानों पर सामग्री बांटी। राहुल गुप्ता, गोलू,धर्मचंद्र, विष्णु गुप्ता, रोहित, नरेंद्र योगेश, विमल गुप्ता, मनोज वर्मा, शैलेंद्र आदि ने सहयोग किया। लोक निर्माण विभाग की तरफ से भी निर्माण खंड के सहायक अभियंता कृष्ण स्वरूप गौतम की तरफ से बांटे गए। भौरी कस्बे में प्रधानपति मनीष मिश्रा ने गरीबों को खाद्य सामग्री बांटी। समाजसेवी शानू गुप्ता ने शहर के कई वार्ड में जाकर जरूरतमंदों की सहायता की। दीनदयाल शोध संस्थान व सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से भी लगातार साधु संतों को भोजन व अन्य सामग्री वितरित की गई।