चित्रकूट। ईद उल फितर पर्व को लेकर मुस्लिम बस्तियों में तैयारी शुरू हो गईं हैं। सेवाइयां की दुकानों सहित पकवानों की दुकानों में खरीदारी चल रही है। वहीं महिलाएं अपने व अपने परिवार के सदस्यों के लिए कपडे़ व अन्य वस्तुएं खरीद रही हैं। लॉकडाउन के बावजूद सुबह बस्ती के आसपास की दुकानें कुछ देर के लिए खुल रहीं हैं जिससे जरूरतमंद अपने पर्व के लिए जरूरी सामग्री की खरीदारी भी कर रहा है।
शहर के मो रसीद, असलम, रईस खा, नूरजहां, सलमा बेगम ने बताया कि ईद का पर्व मनाने के लिए उन्होंने बाजार से खरीदारी की है। वहीं दुकानदारों ने बताया कि इस बार सेवई 40 से 50 रुपये किलो बिक रही है। सूत फेनी 70 रुपये किलो तो खजूर 100 रुपये मिल रहा है। दुकानदारों ने बताया कि ईद का पर्व नजदीक आते ही खरीदारी बढ़ी है हालांकि कोरोना काल के कारण कम बिक्री हो रही है।