फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 144 मरीज हुए स्वस्थ, 52 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में बुधवार को फिर राहत की खबर आई जब जांच रिपोर्ट के आधार पर सिर्फ 52 नए संक्रमित मरीज मिले। जिसमें बाल सुधार गृह के छह अपचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा पहले से पॉजिटिव मरीजों में 144 स्वस्थ होकर घर लौट गए। जिले में मृतकों की संख्या 64 और एक्टिव केस का आंकड़ा एक हजार से घटकर 932 पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले मेें स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या लगातार चौथे दिन भी बढ़ रही है। जिले के मानिकपुर, मऊ, रामनगर, राजापुर, पहाड़ी, सरैंया, भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना संक्रमितों की जांच का काम जारी रहा। प्रभारी सीएमओ डॉ. इम्त्यिाज अहमद ने बताया कि सभी जगह मिलाकर कुल 1248 लोगों की जांच हुई है जिसमें 52 नए पाजिटिव मरीज मिले हैं। मृतकाें की कुल संख्या 64 है। जिले में कुल एक्टिव केस 932 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें