फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दृष्टि बाधितों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी : प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के दृष्टि नेत्रहीन बालिका विद्यालय आए प्रदेश के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष शर्मा ने कहा कि दिव्यांगों को शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र में तरक्की के लिए शासन हर तरह से सहयोग करता है। यह भी कहा कि दृष्टि बाधितों के लिए शिक्षा बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

इससे पहले स्कूल परिसर में लुई ब्रेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दृष्टिबाधित छात्राओं से बातचीत की। दृष्टि संस्था के महासचिव शंकर लाल गुप्ता ने प्रमुख सचिव और उनकी पत्नी का स्वागत किया। उन्होंने संस्था के कामों की जानकारी दी। सीडीओ अमृतपाल कौर, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विवि के कुलसचिव अमरेंद्र पर्वत, दृष्टि की प्रधानाचार्य वर्षा गुप्ता, पंकज दुबे, बलवीर सिंह, सचिंद्र उपाध्याय, पीडी गुप्ता, बसंतलाल, लल्लूराम शुक्ला व रमा शुक्ला भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें