फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 16 से, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की कापियों का मूल्यांकन 16 मार्च से होगा। जिसे 25 मार्च तक हरहाल में पूरा करना है। बोर्ड सचिव मीना श्रीवास्तव ने जनपद चित्रकूट में सीआईसी को मूल्यांकन केंद्र बनाया है। यहां पर बाहरी जनपदों की कापियों का मूल्यांकन किया जायेगा। मूल्यांकन केन्द्र के उप नियंत्रक डा. रणवीर सिंह चौहान बनाये गये हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम ने बताया कि मूल्यांकन कार्य को ससमय, सुचितापूर्वक, निष्पक्ष संपादित कराने की जिम्मेदारी उप नियंत्रक को बोर्ड कार्यालय द्वारा सौंपी गई है। उप नियंत्रक डा. चौहान ने बताया कि यहां हाईस्कूल की कापियाें के मूल्यांकन के लिये 30 टीमें बनाई गई हैं और 291 परीक्षक बोर्ड द्वारा नियुक्त किये गये हैं। इनमें 30 डिप्टी हेड/उप प्रधान परीक्षक होंगे। इसी तरह इंटर की कापियों के मूल्यांकन के लिये 32 टीमें बनाई गईं हैं । इनमें 240 परीक्षक कापियों का मूल्यंाकन करेंगे। इनमें 32 डिप्टी हेड/उप प्रधान परीक्षक होंगे, जिनकी देखरेख में ही सहायक परीक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे।
हाईस्कूल के परीक्षक प्रतिदिन 50 और इंटर के परीक्षक प्रतिदिन 45 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इस बार मनमाने तरीके से कापियों का मूल्यांकन नहीं होगा। स्टेप मार्किंग की जाएगी इसमें अधूरे उत्तर पर भी अंक देने होंगे। कभी-कभी परीक्षा केंद्र पर जानबूझ कर किसी के द्वारा परीक्षार्थी के उत्तरों को काट दिया जाता है। परीक्षकों को हिदायद दी गई है, कि स्टैप मार्किंग की व्यवस्था के तहत किसी प्रश्न का आधा उत्तर भी लिखा है, तो वह सही है, उसे उतने अंक दिये जाये।
विज्ञापन

उप नियंत्रक ने बताया कि मूल्यंाकन में गड़बड़ी करने वाले परीक्षकों के पारिश्रमिक से 85 प्रतिशत कटौती की जायेगी और उसे 3 साल के लिये अयोग्य घोषित किया जायेगा। हाईस्कूल में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं का पैनल मूल्यांकन होगा। सामाजिक विज्ञान के प्रथम खंड को इतिहास व राजनीतिक शास्त्र के शिक्षक तथा द्वितीय खंड अर्थशास्त्र व भूगोल के साथ योग्यताधारी शिक्षक कापियों का मूल्यांकन करेंगे। इसी तरह विज्ञान विषय की कापी प्रथम व द्वितीय खंड को भौतिक विज्ञान व रसायन विज्ञान के साथ बीएससी प्रशिक्षित स्नातक जबकि तृतीय खंड को जीव विज्ञान के साथ बीएससी प्रशिक्षित स्नातककापियों का मूल्यांकन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें