चित्रकूट। जिले के बरगढ़ से महज पांच किमी आगे रीवा मप्र जिले के पनवार गांव के घुरकुट जंगल में शनिवार को एक महिला का शव मिला। जंगल में लकड़ी काटने गए कुछ लोगोें ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पनवार थाना प्रभारी शेरअली मय फोर्स पहुंचे और महिला की शिनाख्त का प्रयास किया।
बताया कि महिला की उम्र्र लगभग 25 साल है। उसके दोनों पैर की उंगली में बिछिया है। हाथ में लाल रंग की चूड़ी है। ब्लाउज व साड़ी फटी है। शव कुछ दिन पुराना लग रहा है। शव का कुछ हिस्सा जानवर खा गए हैं। उसके सिर पर पत्थरों से वार कर पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह महिला चित्रकूट या प्रयागराज जिले की हो सकती है।