फोटो-8- पोद्दार इंटर कालेज के गेट पर प्रदर्शन करते छात्र । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खोही(चित्रकूट)। सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कालेज में वसूली के आरोप लगाते हुए छात्र और छात्राओं ने कालेज के सामने प्रदर्शन किया। आरोप था कि हर महीने उनसे फीस के नाम पर 500 रुपये मांगे जाते हैं। विरोध पर प्रधानाचार्य परीक्षा में न बैठने की धमकी देते हैं।
बुधवार को सीतापुर स्थित पोद्दार इंटर कालेज के छात्र व छात्राओं ने प्रदर्शन कर विरोध किया। आरोप लगाया कि उनसे हर महीने फीस के नाम पर पांच सौ रुपये लेकर रसीद भी नहीं दी जाती है। बताया जाता है कि यह रुपये सफाई, पुताई व भवन निर्माण के लिए लिया जाता है। खेल सामग्री के नाम पर भी वसूली की जाती है। खेल नहीं कराए जाते हैं। जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की गई है। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है। प्रधाचार्य राजीव पाठक ने कहा कि छात्रों के आरोप निराधार है। सरकारी शुल्क ही मांगा जाता है। इसके अलावा किसी प्रकार का पैसा नहीं लिया जाता है।