फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने गंदगी पर लगाई कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर।जबलपुर डिवीजन के नये मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) रविवार को हावड़ा मेल से जबलपुर जाते समय कुछ देर मानिकपुर स्टेशन मे रुके। अचानक डीआरएम के आने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल जबलपुर मंडल के नवागत डीआरएम संजय विश्वास हावड़ा-मुंबई मेल से जबलपुर जा रहे थे। जबलपुर मंडल के स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए गए। जानकारी होने पर सोमवार को एडीइएन पीके शर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक मृत्युंजय कुमार पहले से ही मानिकपुर स्टेशन पहुंच गए थे। यह दोनों अधिकारी मानिकपुर से डीआरएम के साथ लिंक स्टेशनों की जानकारी देते हुए सतना तक गए। 1989 बैच के आईआरएस मैकेनिकल इंजीनियर संजय विश्वास सतना स्थित कोलगवां मे पदस्थ थे। उनका तबादला अब जबलपुर डीआरएम के लिए किया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम मनोज सिंह का हाल ही मे रेलवे बोर्ड दिल्ली के लिए तबादला हो गया है। निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने मानिकपुर स्टेशन परिसर के कई स्थानों पर गंदगी पर कड़ी फटकार लगाई। स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा दिलाने के लिए काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें