फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जाकर बीएलओ देंगे मतदाता पर्ची

विज्ञापन
मतदाता जागरुकता अभियान में ग्रामीणोंसे बातचीत करते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद कर्वी के वार्ड नंबर तीन राघवपुरी प्रथम सीतापुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल लगाकर 27 फरवरी को अधिक से अधिक मतदान करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल में जनसमूह से कहा कि वर्ष 2017 में विधानसभा, वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वार्ड का 50 प्रतिशत से कम मतदान रहा है। इसलिए जिनका मतदाता सूची में नाम है वह इस बार अधिक से अधिक मतदान करें।
इस बार वोटरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन आयोग ने सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान किया है। बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर जाकर मतदाता पर्ची देंगे। अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी आप लोग वोटर आईडी को जान सकते हैं।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कर अपनी वोट की ताकत समझें। मतदान के रिकॉर्ड से ही ताकत बढ़ेगी।
इस दौरान अपर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह, तहसीलदार कर्वी संजय अग्रहरी, डीआईओएस बलिराज राम, बीएसए राजीव रंजन मिश्र, ईओ पालिका रामअचल कुरील, एसआई पालिका परिषद केके शुक्ला, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा, सभासद जागेश्वर प्रसाद यादव, मुन्नालाल सोनकर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, बूथ लेवल ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें