फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: इंजेक्शन न लगाने पर डॉक्टर को दी जान से मारने की धमकी

Tue, 28 Apr 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रुखमा खुर्द पीएचसी के डॉक्टर के साथ एक तीमारदार ने अभद्रता कर गाली की और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन




पीएचसी के आयुष डॉ. ऋषिराज करवरिया ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे बरहुनीतीर निवासी बुद्ध विलास अपने बेटे कृष्णकांत को कुत्ते का इंजेक्शन लगवाने आया, इस पर उसने एक इंजेक्शन लगाते हुए अन्य तीन के लिए तारीखें दे दी। इस पर बुद्ध विलास एक साथ सभी इंजेक्शन लगवाने की जिद करने लगा। काफी समझाने के बाद भी नहीं माना। बताया कि बुद्ध विलास शराब के नशे में था, इससे गाली-गलौज करने लगा, कर्मचारियों ने उसको समझाने का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। थाना प्रभारी सत्यमपति त्रिपाठी ने बताया कि डॉक्टर की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें