फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली संकट गहराया, दिन-रात में पांच से सात बार कटौती

Tue, 28 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो न- 27 सीकेटीपी 09 विद्युत पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर दुरुस्त करता कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी के इस दौर में चित्रकूट में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहरी और ग्रामीण, दोनों ही इलाकों के निवासी अघोषित बिजली कटौती से त्रस्त हैं।
विज्ञापन




शहर के कई मोहल्लों में रात में पांच घंटे से अधिक बिजली गुल रहती है। दिन में भी बार-बार ट्रिपिंग से मुश्किल से 10 घंटे बिजली मिल पा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सात घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रहती है। मानिकपुर के लाला द्विवेदी को अनिश्चित आपूर्ति के कारण इन्वर्टर खरीदना पड़ा। हाल ही में आए आंधी-तूफान से मानिकपुर व बरगढ़ में दो दर्जन से अधिक बिजली के खंभे गिर गए थे। इससे 48 घंटे आपूर्ति बाधित रही।



25 मई की आंधी-बारिश से भी सौ गांवों की बिजली अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। एक ट्रक ने खंभे में टक्कर मारने से आधे शहर की बिजली आठ घंटे गुल रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि उपकरणों में खराबी आने पर ही आपूर्ति बंद होती है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर उपकरणों को ठीक कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें