फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने वालों को न दें पेट्रोल

विज्ञापन
फोटो नंबर-5-सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने क लिए गुलाब का फूल देकर जागर - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहनों व बिना सीट बेल्ट चार पहिया वाहनों को पेट्रोल और डीजल न दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जरूरत वाले स्थानों पर निर्देश बोर्ड भी लगाएं। पेट्रोल पंप के प्रत्येक डिस्पेंसिंग यूनिट के पास इस प्रकार से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं कि बिना हेलमेट पेट्रोल ले रहे दो पहिया वाहनों की पूरी जानकारी कैमरे में आ जाए।
सीसीटीवी लग जाने का प्रमाणपत्र भी एक सप्ताह के अंदर सभी पेट्रोल पंप संचालकों से लें। सीसीटीवी कैमरे की वीडियो सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के द्वारा समय-समय पर मांगे जाने पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे बिना हेलमेट वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

वाहन चालकों को किया जागरूक
डीएम की बैठक के बाद मुख्यालय में यातायात विभाग ने जागरूकता अभियान चलाया। टीआई घनश्याम पांडेय व टीएसआई योगेश कुमार ने दो व चार पहिया वाहन चालकों को दुर्घटना से बचने के लिए नियमों का पालन करने को जागरूक किया। गुलाब का फूल देकर कहा कि सुरक्षित संचालन के लिए नियम से काम करें। हेलमेट व सीट बेल्ट जरूर लगायें। नियमों का पालन न करने वालों पर कार्रवाई भी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें