28 सीकेटीपी-5- परिचय- रामायण मेला स्थल के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम पुलकित गर्ग । संव
- फोटो : 1
चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेले सीतापुर के सौंदर्यीकरण का शुक्रवार को डीएम पुलकित गर्ग ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य के पर्यवेक्षण के लिए एडीएम न्यायिक को नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यदायी संस्था को रामायण मेला समिति से समन्वय स्थापित कर कार्य कराने की भी नसीहत दी है।
रामायण मेला के सुंंदरीकरण के चल रहे कार्यों में गेट, दरवाजे, सीलिंग व अन्य कार्य जारी हैं। नोडल अधिकारी ने बताया कि पर्यटन विभाग से कार्ययोजना धनराशि 148.17 लाख के सापेक्ष 60 लाख रुपये प्राप्त हुआ है। राष्ट्रीय रामायण मेला के लिए नगर पालिका परिषद कर्वी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025 -26 में 32.15 लाख धनराशि प्राप्त हुई थी। डीएम ने पालिका ईओ को निर्देशित किया कि उसका उपयोग समिति से समन्वय बनाकर कार्य कराएं। इस मौके पर राष्ट्रीय रामायण मेला के मंत्री करुणा शंकर द्विवेदी मौजूद रहे।