फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: विकास की रैंक में सुधार न होने डीएम ने अफ्सरों की ली क्लास

Wed, 21 Jan 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड की बैठक में डीएम पुलकित गर्ग ने विकास कार्यों की रैकिंग में गिरावट पाई। जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारी को फटकार लगाई। साथ ही उनसे कार्यशैली में बदलाव लाने के नसीहत दी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और रैंकिंग में किसी भी प्रकार की शिथिलता अक्षम्य होगी। जिन विभागों की रैंकिंग ए श्रेणी में है, वह उसे निरंतर बनाए रखें।
विज्ञापन

उन्होंने बी, सी व डी श्रेणी के विभागों को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि वह तत्काल अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं। उन्होंने कहा कि अगली बैठक तक जनपद की रैंकिंग प्रदेश के टॉप-15 जनपदों में सुनिश्चित हो अन्यथा संबंधित उत्तरदायी अधिकारियों का वेतन बाधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें