फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पकड़े जाने वाले वाहनों की हो एफआईआर

विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शेषमणि पांडेय - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। यहां अधीक्षक जिला कारागार के उपस्थित न होने पर उनसे जवाब तलब किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अवैध खनन व परिवहन पर जिन गाड़ियों का बार-बार चालान किया जाता है, उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए। औषधि निरीक्षक को निर्देश दिए कि मास्क व सेनेटाइजर को लेकर मेडिकल स्टोर पर काला बाजारी की शिकायत के खिलाफ कार्यवाही कराएं।
अवैध खनन, परिवहन, वाणिज्य कर, नगर निकाय, स्टॉप एवं पंजीयन, लोक निर्माण विभाग, आबकारी, बांट माप, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मंडी, सिंचाई, बैंक, राजस्व वसूली, विद्युत, चकबंदी, अभियोजन एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली कराई जाए।
विज्ञापन

31 मार्च तक प्रत्येक दशा में लक्ष्य के प्रति प्रगति होना चाहिए। अवैध कब्जा तत्काल हटाएं और जिन तालाबों का अतिक्रमण हटाया गया है, उसमें संबंधित खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से मनरेगा के कार्य शुरू करा दें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी, उप जिलाधिकारी कर्वी अश्वनी कुमार पांडेय, मऊ राजबहादुर, राजापुर राहुल कश्यप, मानिकपुर संगमलाल, अपर उप जिलाधिकारी राम प्रकाश, प्रभागीय वन अधिकारी कैलाश प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र मोहन मिश्र, मानिकपुर राम आशीष वर्मा सहित संबंधित अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें