भरतकूप। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौडी गांव के पास नर्बदिया (65) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि नर्बदिया का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भरतकूप इलाके के भरथौल गांव निवासी रामखेलावन की पत्नी नर्बदिया बुधवार देर शाम परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई। देर रात वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह परिजनों को पथरौडी गांव के पास रेलवे लाइन पर वृद्ध महिला का शव होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक नर्बदिया ने खुदकुशी की है। परिवार वाले मानसिक संतुलन ठीक न होने की बात कह रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी। इधर, नर्बदिया की मौत से दुखी उसकी दो बेटियों व बेटे का रो-रो कर बुरा हाल रहा।