फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डीएम ने किया काली घाटी का निरीक्षण

Sat, 08 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-15- परिचय- मानिकपुर काली घाटी के सड़क मार्ग के कार्य का निरीक्षण करते डीएम पुलकित ग
विज्ञापन
मानिकपुर। डीएम पुलकित गर्ग ने शुक्रवार को ब्लैक स्पॉट-120 काली घाटी पर सड़क सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने कार्य का जायजा लेकर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को समय से कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों द्वारा जानकारी दिए जाने पर सरैया-बोड़ी पोखरी तथा ऐंचवारा-भौरी मार्ग में भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए हाइट गेज बैरियर लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड एक लोनिवि चित्रकूट के अवर अभियंता ने डीएम को बताया कि आईआईटी बीएचयू द्वारा 2019 के चिंहिंत ब्लैक स्पॉट की सड़क रोपी ऑडिट के अनुसार सेफ साइट डिस्टेंस का कार्य कराया जाना है। यह कार्य सड़क सुरक्षा योजना के तहत होंगे। इसके लिए 96.11 लाख रुपये मंजूर हुए हैं। बताया कि पहाड़ी काटकर मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। सात मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 14 मीटर बनाया जाएगा। साथ ही मार्ग में घाटी की तरफ रिटेनिंग वाल का भी निर्माण भी हो। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि यह कार्य मानक के अनुरूप समय पर कराएं।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने डीएम को अवगत कराया कि सतना रीवां (मध्य प्रदेश) से मानिकपुर होकर अत्यधिक संख्या में भारी वाहनों का सरैया-बोडी पोखरी व ऐंचवार-भौरी मार्ग से आवागमन होता है, जिस पर रोक लगाना आवश्यक है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोनिवि निर्माण खंड एक को निर्देश दिए कि सरैया-बोड़ी पोखरी तथा ऐंचवारा-भौरी मार्ग के दोनों तरफ सड़क पर हाइट गेज बैरियर लगवाए, ताकि भारी वाहनों का इन मार्गों से आवागमन न होने पाये। इस मौके पर मानिकपुर उपजिलाधिकारी मोहम्मद जसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें