फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः डीएम व अन्य अधिकारियों ने की ग्राम समिति के अधिकारियों के साथ बैठक, कहा हॉटस्पॉट इलाकों में न हो कोई कमी

विज्ञापन
एनआईसी कार्यालय में ग्राम निगरानी समिति की जानकारी लेते कोविड 19 के नोड़ल अधिकारी अच्छेलाल यादव व - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में कोविड 19 के जनपद नोडल अधिकारी तथा विशेष सचिव ग्राम विकास अच्छेलाल सिंह यादव ने डीएम शेषमणि पांडेय व मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार के साथ मंगलवार को कलक्ट्रेट में बैठक की। सूचना विज्ञान केंद्र में विकासखंडों की ग्राम पंचायतों की ग्राम निगरानी समिति के लोगों से ऑनलाइन बात की गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने ग्राम निगरानी समिति के लोगों से कहा कि ग्राम में जो प्रवासी बाहर से आए हैं, उन पर पैनी नजर रखें। साथ दिल्ली, मुंबई, सूरत से आए हैं उन पर कड़ी नजर रखें। कोरोना वायरस के रोकथाम के पोस्टर, बैनर अवश्य लगाए जाएं।
जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव को निर्देश दिए कि ग्राम निगरानी समिति के लोगों को और अच्छी तरह से प्रशिक्षण दें। विशेष सचिव व जिलाधिकारी सहित मुख्य विकास अधिकारी ने पांचों विकासखंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम निगरानी समिति के सदस्यों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी कर्वी सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें