फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले घर से गायब हुई किशोरी का शव कुंए में मिला, मां से पान मसाले को लेकर हुई थी लड़ाई

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन अवस्था में बैठे मृत किशोरी के परिजन - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
भरतकूप थाना क्षेत्र के दुगवां गांव से गायब हुई किशोरी तीन दिनों तक भरतकूप सहित गांव के अंदर ही घूमती रही थी। इसके बाद भी परिवार सदस्य उसकी तलाश नहीं कर पाए। अंत में उसका शव मिलने की ही खबर ही मिली थी। अभी तक परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

कयास लगाया जा रहा है कि किशोरी व उसके परिजनों के बीच अनबन होने से ही किशोरी घर से गायब हो गई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी गुटका खाती थी इसके लिए जब उसने मां से रुपये मांगे तो उसने इंकार कर दिया। जबरन मां से रुपये छीनने के प्रयास में दस का एक नोट फट गया इसपर मां ने बेटी को डांटा। इसके बाद बेटी यह कहकर निकली कि अब मां उसका मुंह नहीं देख पाएगी।
भरतकूप गांव के दुगवां से किशोरी अन्नू उर्फ पिंकी गायब हो गई थी। इसका शव गांव से तीन किमी दूर कुएं में मिला था। मृतक के पड़ोसी गुलाब ने बताया कि घर से गायब हुई किशोरी को भरतकूप कस्बे में दूसरे दिन कुछ लोगों ने देखा था।
विज्ञापन

उन्होंने उससे घर चलने के लिए भी कहा था। मां शोभा देवी ने बताया कि उसके दो पुत्र हैं, जो दिल्ली में लॉकडाउन के कारण फंसे हुए है। किसी से उसके परिवार की दुश्मनी नहीं थी। अभी तहरीर भी नहीं दी। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह खुदकुशी का मामला हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें