फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्टेडियम में जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलास्तरीय कबड्डी का पहला मुकाबला बुधवार को कुशवाहा क्लब चित्रकूट और तेजीपुर के बीच खेला गया। इसमें कुशवाहा क्लब विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच कर्वी-सोनेपुर के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टास कर्वी ने जीतकर 10 ओवर में 83 रन बनाए। सोनेपुर मात्र 57 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। पहला सेमीफाइनल मैच सुभाष स्पोर्टिंग क्लब व तेजीपुर के बीच खेला गया। तेजीपुर ने 20 ओवर में 145 रन बनाकर सुभाष स्पोर्टिंग क्लब को 30 रनों से पराजित कर दिया। वॉलीबॉल का पहला मुकाबला स्टेडियम बनाम सीतापुर के बीच खेला गया। सीतापुर ने स्टेडियम को 21-15, 21-10 से हराकर विजयी हुई। दूसरा मुकाबला तेजीपुर बनाम एलआईसी के बीच खेला गया। तेजीपुर 21-15, 21-19 से मुकाबला जीत लिया। कुशवाहा क्लब बनाम स्टेडियम बी टीम के बीच मैच खेला। कुशवाहा क्लब ने 21-10, 21-14 से मैच जीत लिया। चकौंध बनाम शिवरामपुर के बीच मैच खेला गया। शिवरामपुर ने चकौंध को 21-10, 21-19 से पराजित किया। बालीबॉल संघ के वॉलीबॉल सचिव तुषारकांत शास्त्री ने वॉलीबॉल के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया। अंकित कुशवाहा ने क्रिकेट के खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह वर्धन किया।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। एथलेटिक्स कोच अंगद यादव, कोच फिरोज अंसारी, खेल अनुदेशक श्यामसुंदर यादव, श्रीकेशन, अख्तर हुसैन, जेपी सिंह, कीर्ति रानी का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें