चित्रकूट। नवागंतुक जनपद न्यायाधीश शेष मणि शुक्ला ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाया जा सकता है।
अब तक चित्रकूट में जिला जज के रूप में कार्य कर रहे राकेश कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण लखनऊ हो गया है। उनके स्थान पर शेष मणि शुक्ला ने कार्यभार संभाला। वे 18 अप्रैल 2012 से 17 जून 2013 तक चित्रकूट में अपर जिला जज के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इस दौरान परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राकेश यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) श्यामसुंदर मिश्रा, सनद कुमार मिश्रा और सुशील सिंह ने भी नवागंतुक जिला जज से शिष्टाचार मुलाकात की।