फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्राकृतिक कृषि का उपयोग व महत्त्व पर चर्चा

Mon, 13 Oct 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान के कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां में ग्रामोदय पखवाड़ा के समापन पर रविवार को कृषक कार्यशाला हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किसानों के लिए प्रसारित ऑनलाइन संबोधन दिखाया गया। 418 किसानों को प्राकृतिक खेती के उपयोग और महत्त्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वैज्ञानिक डॉ. राजेंद्र सिंह नेगी ने बीजामृत, जीवामृत और घन जीवामृत के लाभ बताए। सस्य वैज्ञानिक विजय कुमार गौतम ने दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से जुड़ने पर जोर दिया। किसानों को प्राकृतिक उत्पाद निर्माण की विधि समझाई गई और उन्नत सरसों बीज वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें