फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: होली पर जिला अस्पताल अलर्ट, इमरजेंसी में 16 बेड रिजर्व

Sat, 28 Feb 2026 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-08-जिला अस्पताल में तैयार इमरजेंसी वार्ड। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। होली पर्व को लेकर जिले में स्वास्थ्य, परिवहन और निकाय प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। संभावित भीड़ और आपात स्थितियों को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में अतिरिक्त बेड रिजर्व किए गए हैं, बसों की संख्या बढ़ाने की तैयारी है। शहर में जलापूर्ति के लिए टैंकर व्यवस्था की गई है। संबंधित विभागों ने कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त दी हैं।
विज्ञापन

रंग पर्व को लेकर जिला अस्पताल ने संभावित हादसों और आपात स्थितियों से निपटने को इमरजेंसी वार्ड में 16 बेड रिजर्व रखे हैं। साथ ही आर्थो सर्जन, सर्जन और फिजिशियन सहित तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई गई है। सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दौरान रंग, केमिकल और लापरवाही के चलते जलन, एलर्जी, चोट और सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए हैं।
इसके अलावा जिले में संचालित 29 एंबुलेंस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति में मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि होली खेलते समय सावधानी बरतें, सुरक्षित और प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें तथा किसी भी दुर्घटना की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
विज्ञापन


यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो और बसें चलाई जाएंगी
चित्रकूट। रोडवेज डिपो न होने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए आसपास के डिपो से बसों का संचालन किया जा रहा है। वर्तमान में बांदा, हमीरपुर, राठ और महोबा डिपो की करीब 70 बसें शहर के बस स्टॉप से होकर प्रयागराज, लखनऊ, राजापुर, मानिकपुर सहित अन्य रूटों पर संचालित हो रही हैं। एआरएम एलके द्विवेदी ने बताया कि धर्मनगरी में त्योहार और सीजन के दौरान यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि हो जाती है। ऐसे में जरूरत पड़ने पर बांदा, हमीरपुर और महोबा डिपो से अतिरिक्त 20 बसें और मंगाई जाएंगी, ताकि यात्रियों को सफर में परेशानी न होने पाए।
-
जलसंस्थान व नगरपालिका के टैंकर होली में पानी की कमी को करेंगे दूर
चित्रकूट। नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 42 स्थानों में होलिका दहन होता है। शहर के 25 वार्डों में पानी की कमी न हो इसके 25 पानी के टैंकरों को तैयार रखा गया। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी लाल जी यादव ने बताया कि सभी सफाई कर्मियों के ड्यूटी निश्चित हो चुकी है। होलिका के लिए चिह्नित स्थानों में साफ-सफाई के साथ चूने का छिड़काव होगा। इसके साथ प्रकाश की भी व्यवस्था की जा रही है।

28 सीकेटीपी-08-जिला अस्पताल में तैयार इमरजेंसी वार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें