फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद में आप जिला संयोजक को लाठी से पीटा

Sun, 20 Mar 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक संतोषी लाल शुक्ला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा मोहल्ले में यह घटना हुई। तरौंहा मोहल्ला निवासी आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक संतोषी लाल शुक्ला उर्फ पिंटू के घर के सामने नाली खुली पड़ी है। रविवार दोपहर उन्होनेे एहतियातन हादसे से बचने के लिए नाली पर पटिया रख दी ।
विज्ञापन

इसका संतोषी लाल शुक्ला के घर के सामने रहने वाले गोरेलाल पयासी ने विरोध किया।

उन्होने कहा जब तक  रास्ते का विवाद चल रहा है, नाली पर पटिया नहीं रखी जाएगी। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने  लगी। संतोषी लाल शुक्ला ने आरोप लगाया गोरेलाल ने अपने लड़कों के साथ उसे लाठियों से पीट कर लहूलूहान कर दिया। जब छोटा भाई सनद शुक्ला उर्फ मोनू उन्हे बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी लाठियों से पीट कर अधमरा कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही तो हमलावर भाग निकले ।

पुलिस ने दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।  हालत गंभीर होने पर जिला आप संयोजक को जिला अस्पताल से इलाहाबाद रेफर किया गया । कोतवाल रनवीर सिंह ने बतायाआरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें