फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 23 पशु मित्रों को मिला सम्मान, डीएम बोले योजनाएं देंगी कृषि को नई दिशा

Mon, 13 Oct 2025 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण योजना की शुरुआत शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। इसका कलेक्ट्रेट सभागार में सीधा प्रसारण पशुपालकों व किसानों को दिखाया गया। इस दौरान कृषि, पशुपालन और मत्स्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 23 पशु मित्रों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और किसानों ने प्रधानमंत्री की योजनाओं को ऐतिहासिक बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट के माध्यम से पीएम धन-धान्य कृषि योजना, दलहन आत्मनिर्भरता मिशन तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 1100 से अधिक परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से किसानों की आय में वृद्धि होगी और कृषि क्षेत्र में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि प्रधानमंत्री की यह पहल कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी। योजनाओं से जिले में दलहन, तिलहन, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर पशु मित्र अशोक कुमार, छविलाल, राजकुमार निषाद, अरविंद कुमार सिंह और अनीता सिंह को सम्मानित किया गया। डीएम ने बताया कि वर्तमान में जिले के अंदर 109 पशु मित्र सक्रिय हैं, जो किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सीडीओ अमृतपाल कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, कृषि उपनिदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार पांडेय, उपनिदेशक मत्स्य भानु चंद्रा, महानगर अध्यक्ष रवि गुप्ता सहित कई अधिकारी और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें