चित्रकूट। चैलेंज कप के पूल बी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में बुधवार को राजस्थान की धौलपुर और मप्र की मैहर के बीच मुकाबला हुआ। धौलपुर ने मैहर की टीम को 35 रन से हराकर सेमीफाइनल प्रवेश किया।
धौलपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्कर्ष पांडे के 31 एवं विवेक के 22 रनों के योगदान की बदौलत 20 ओवरों में नौ विकेट होकर 141 रन बनाए। मैहर की ओर से आकाश ने तीन और रुणेंद्र ने दो विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैहर की टीम आकाश के 38 रनों की संघर्षपूर्ण पारी के बावजूद 16 ओवर दो गेंद में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
धौलपुर की ओर से वंश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैहर के चार खिलाड़ियों को आउट किया और के मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस मौके पर कामतानाथ हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य केके बाजपेई, ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्रो. अभय वर्मा, मनोज सैनी, मदन तिवारी, रमाकांत कुशवाहा, सुनील दुबे, अंकुर यादव, मुकेश व दशरथ आदि मौजूद रहे।