फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देव दीपावली पर रोशनी से जगमगाएगी धर्मनगरी

Sat, 01 Nov 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-23- परिचय- देव दीपावली की रात को भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के रामघाट पर श्रद्ध
विज्ञापन
चित्रकूट। देव दीपावली पर्व पर धर्मनगरी में दीपोत्सव होगा। इसके लिए धर्मनगरी के यूपी-एमपी क्षेत्र में भव्य सजावट की जा रही है। रामघाट, राघव घाट में एक लाख से अधिक दीप जलेंगे। बुंदेली लोक गायिका कविता शर्मा सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

एक नवंबर को देव दीपावली पर्व जिसको देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व के नाम से भी जान जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी आकर रामघाट पर दीप जलाकर कामदगिरि की परिक्रमा करते हैं। इसे देखते हुए यूपी - क्षेत्र में नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसी तरह से एपी क्षेत्र में नगर परिषद नया गांव चित्रकूट की तरफ से भी दीपोत्सव मनाया जाएगा। मंदाकिनी नदी किनारे लाखों दीप जलाए जाएंगे। बुंदेली कलाकार अपनी प्रस्तुती देंगे।
कार्तिक शुक्ल के देव दीपावली पर्व एक दिन पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंच गए हैं। धर्मनगरी के प्रमुख स्थानों में श्रद्धालुओं का जमघट देखा जा रहा है। श्रद्धालु रामकिशोर, श्याम लाल ने बताया कि हर साल वह देव दीपावली पर्व पर आते हैं और यहां पर पूजन अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं।

12 सीकेटीपी-23- परिचय- देव दीपावली की रात को भगवान राम की तपोस्थली चित्रकूट के रामघाट पर श्रद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें