28 सीकेटीपी-12- परिचय- शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित धनुष चौराहा । संवाद
- फोटो : रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा मुठभेड़ में गिरफ्तार ऑटो लूट के आरोपी को अस्पताल लेकर जाते पुलिस कर्मी।
चित्रकूट। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि को खूबसूरत बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने शहर में कई चौराहों का सुंदरीकरण कराया। किसी चौराहा पर धनुष तो कहीं पर शंख स्मृतियां बनाकर धार्मिक स्मृतियां संजोई। शुरुआती दौर में यह चौराहे अपनी आकर्षक छटा बिखेरते थे।
इन्हें देखने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते थे और धनुष और शंख चौराहा पर उसे अपने मोबाइल में बतौर सेल्फी कैद भी करते थे लेकिन अब रखरखाव के अभाव में दोनों ही चौराहे सुंदरता के बजाए बदसूरत नजर आते हैं। हालात यह हैं कि दोनों ही चौराहों पर गंदगी फैली है। यही नहीं चौराहों पर बनाए गए धनुष व शंख पर धूल की मोटी परतें जम गई है। साथ ही परिसर भी गंदा है। यही नहीं शंख चौराहे की चारदीवारी पर पोस्टर तक चिपके हैं। डीएम के निरीक्षण के बाद भी न पोस्टर नहीं हटवाए गए और न उनकी साफ सफाई कराई गई।
-
धनुष व शंख परिसर की नियमित सफाई नहीं होती है। इससे वहां पर गंदगी फैली है। शिकायत पर भी किसी ने ध्यान नहीं दिया। जबकि पालिका में सफाई कर्मियों की बड़ी फौज है, इसके बाद भी सफाई न होना शर्म की बात है।
-अजीत सिंह, जिलाध्यक्ष बुंदेली सेना
-
सफाई कर्मियों को नियमित सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कहीं पर भी गंदगी है तो उसकी सफाई कराई जाएगी। धर्मनगरी की सुंदरता ही पहचान है। इसको बरकरार रखा जाएगा।
- लालजी यादव, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी