फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी किनारे बने घाट में कीचड़ होने से श्रद्धालु परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी सहित मानिकपुर क्षेत्र के बरदहा नदी की बाढ़ थमने के बाद अब घाटों पर मिट्टी व गंदगी श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनी है।
विज्ञापन

जिले में जोरदार बारिश होने से मंदाकिनी नदी में दो दिन पहले बाढ़ आ गई थी। जिसका पानी अब उतर गया है लेकिन रामघाट सहित शहर के पुरानी बाजार, शंकर बाजार में नदी किनारे बने घाटों की सफाई पूरी तरह से नहीं हो पाई है। हालत यह है कि रामघाट सहित अन्य घाटों में कीचड़ व गंदगी अभी भी पड़ी हुई है। सीढ़ियों में फिसलन होने से श्रद्धालु गिर जाते है। नदी का पानी भी मटमैला हो गया है। वही मानिकपुर क्षेत्र के बरदहा नदी किनारे कीचड़ होने से आवागमन बाधित है।
विज्ञापन

पानी की सप्लाई भी बाधित
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी किनारे जल संस्थान का इंटेकबेल के उपकरण बाढ़ के कारण खराब हो गये है। जिससे पानी की सप्लाई तीन दिनों से बस्ती सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हो पा रही है। उधर तीन दिन से रामघाट के आसपास की बिजली आपूर्ति भी सुरक्षा के चलते बंद है जिससे स्थानीय लोग परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करंट फैलने के खतरे के कारण अभी आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें