फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः मंदाकिनी नदी में डूबने से श्रद्धालु की मौत

विज्ञापन
रोती बिलखती पत्नी व मौजूद अन्य महिलाएं। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। परिवार के साथ रविवार को रामघाट आए श्रद्धालु की स्नान के दौरान मंदाकिनी नदी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना अंतर्गत पाथरकछार गांव निवासी लल्ला प्रसाद लोध(45) पुत्र देवन लोध शनिवार को पत्नी विमला और बच्चों के साथ प्रयागराज से संगम में नहाकर आए थे।
रविवार सुबह चित्रकूट के रामघाट पर मंदाकिनी नदी में स्नान करते समय अचानक वह नदी में डूब गए। कुछ देर तक बाहर न आने पर पत्नी और बच्चों ने चिल्लाकर आसपास के लोगों से मदद की गुहार लगाई।
विज्ञापन

नाविकों व स्थानीय लोगों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। लगभग एक घंटे बाद गोताखोरों ने श्रद्धालु का शव नदी से बाहर निकाला। सूचना पर सीतापुर पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची।
चित्रकूट (मप्र) के विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और पुलिस कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को निजी वाहन से गांव पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें