फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश प्रदेश के विकास के लिए हो रहे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्र सरकार के सात साल पूरे होने पर भाजपाइयों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं प्रगति की जानकारी दी। कोरोना टीकाकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

केंद्र की मोदी सरकार के सात साल पूर्ण होने पर भाजपा के जिले के 11 मंडलों के 115 सेक्टरों के 222 गांवों में सेवा कार्य, कोरोना टीकाकरण जागरूकता, मन की बात वाले ऑनलाइन कार्यक्रम हुए। राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश व देशवासियों का कल्याण, सम्मान सुनिश्चित हो रहा है। जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि देश के साथ प्रदेश के विकास के लिये सरकार प्रयासरत है। सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए भारतीय अपना शत प्रतिशत समर्पित योगदान कर रहे हैं। विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि सात साल भारत की स्वर्णिम कहानी बयां करते हैं। रंजना उपाध्याय ने कहा कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में देश अग्रसर है। पूर्व सांसद भैरो प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। जिला महामंत्री आलोक पांडेय ने कहा कि जो विकास कार्य दशकों में नहीं हुआ वो सात वर्षों में हुआ। राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार गरीबों को गरीबी से उबारने वाली है।
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी भागवत त्रिपाठी ने बताया कि अभियान में अशोक जाटव, अंजू वर्मा, महेंद्र कोटार्य, पंकज अग्रवाल, हरिओम करवरिया, ब्रजेश पांडेय, विपुल सिंह, राजेश जायसवाल, अश्विनी अवस्थी शिवाकांत पाण्डेय रवि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, शिवशंकर सिंह, दिनेश सिंह, जगदीश गौतम, रामेन्द्र गौतम, रघुनाथ जायसवाल, अर्पित जायसवाल, शक्ति सिंह तोमर आदि जुडे़ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें