चित्रकूट। कोरोना संक्रमण घटने पर दुकानदारों को अब एक जून से राहत मिलेगी। शासन के निर्देश के बाद जिलाधिकारी ने जिले में एक जून से सुबह सात बजे से लेकर शाम सात बजे तक दुकानें के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोविड गाइडलाइन का ध्यान रखना होगा। इन दिनों नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसके अलावा साप्ताहिक बंदी शनिवार व रविवार को रहेगी। रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि 31 मई सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू जारी है। एक जून से इसमें छूट दी जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार घटने से यह निर्णय किया गया है। इस नियम के अनुसार मंगलवार एक जून से सभी प्रतिष्ठान व संस्थाओं को सुबह सात बजे से खोला जा सकता है। शाम सात बजे तक की छूट रहेगी और नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा। इसी दौरान पहले की तरह शनिवार व रविवार को पूर्ण बंदी रहेगी। जिसमें सिर्फ आवश्यक वस्तु की दुकानें ही संचालित हाेंगी।