फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बिजली समस्या पर प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
फोटो 21 सीकेटीपी 28 कलक्ट्रेट में बिजली समस्या पर ज्ञापन देने आए चकमाली अमानपुर के लोग।
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के चकमाली अमानपुर के उपभोक्ताओं ने बिजली समस्याओं के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं ने बताया कि वे पिछले तीन साल से 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। पीएन श्रीवास्तव के अनुसार, मोहल्ले में लगभग 150 से अधिक घरों में बिजली की समस्या बनी हुई है। अक्सर फ्यूज उड़ जाता है, कम वोल्टेज रहता है और रात में बिजली गुल हो जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग के अधिकारी और जेई उनकी सुनवाई नहीं करते।



जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने ट्रांसफार्मर की आख्या मंगाकर समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह चौहान, विमल सिंह, महेश प्रसाद, रोहित पटेल, लाल बहादुर निषाद, अतुल द्विवेदी, श्याम सुंदर, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें