फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: देवांगना जंगल में भीषण आग, सौ मीटर तक फैली

Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। देवांगना घाटी के जंगल में बृहस्पतिवार देर शाम करीब सात बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है।
विज्ञापन

आग लगने के बाद कुछ ही देर में यह करीब 100 मीटर के दायरे में फैल गई। इससे जंगल के कई पेड़-पौधे जलने लगे हैं। अग्निशमन अधिकारी पवन त्यागी ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही उनकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम आग पर काबू पाने का लगातार प्रयास कर रही है। देवांगना के जंगल में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें